
न्यूज़ एन लाइव सेंट्रल डेस्क: कल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता जाने वाले हैं. इसके ठीक एक दिन पहले ममता बनर्जी की सरकार के एक मंत्री ने उनका साथ छोड़ दिया.वन मंत्री राजीब बनर्जी ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उन्होंने अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है. वे पिछले कई कैबिनेट बैठकों में शामिल नहीं हुए थे. उसके बाद से उनके इस्तीफे के बारे में अटकलें लगाई जा रही थी.
उन्होंने इस्तीफा देते हुए लिखा है कि , ‘पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है. इस अवसर को पाने के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं.’ राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राजीब बनर्जी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More