
Bharat Varta Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नववर्ष की तैयारियों के बीच आप कोरोना को न भूलिए। कोविड प्रोटोकॉल्स का जरूर पालन करें। पूरे विश्व में ओमीक्रोन ने डर पैदा किया है। आप इससे सचेत रहें लेकिन पैनिक न करें। पीएम मोदी ने देश में कोविड की तैयारियों को बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है कोरोना के प्रोटोकॉल्स का पूरी तरह से पालन किया जाए। दूसरा हथियार है वैक्सीनेशन। उन्होंने कहा कि देश ने बहुत पहले ही वैक्सीन निर्माण पर काम कर दिया था। हमारे तैयारियों का ही नतीजा रहा है कि भारत ने इस साल 16 जनवरी से वैक्सीन देना शुरू कर दिया। यह देश के नागरिकों का सामूहिक प्रयास और इच्छा शक्ति है कि भारत 141 करोड़ वैक्सीनेशन लक्ष्य को पार कर चुका है। आज भारत की 60 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। नब्बे प्रतिशत व्यस्क आबादी को एक डोज लगाया जा सका है।
पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीनेशन के मामले में टूरिज्म वाले राज्यों ने शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का सिंगल डोज पा लिया है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही नेजल वैक्सीन और डीएनए वैक्सीन की शुरूआत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई हम शुरू से ही वैज्ञानिक सिद्धांतों से लड़ रहे है।
पीएम मोदी ने कहा कि 15साल से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। तीन जनवरी को सोमवार से बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा।
हेल्थकर्मियों के लिए 10 जनवरी 2022 से प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) की शुरुआत होगी।
60 वर्ष से ऊपर से गंभीर बीमारियों वाले लोगों के लिए भी प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) की शुरुआत होगी। गंभीर बीमारियों वाले लोग अपने चिकित्सक के सलाह पर प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) ले सकते हैं।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More