पॉलिटिक्स

पिता स्वर्गीय राम विलास की पुण्यतिथि के बहाने चिराग ने बढ़ाया अपना राजनीतिक दायरा


Bharat varta desk: लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि के मौके पर आज दलीय सीमाएं टूटती हुई दिखीं। पटना स्थित आवास पर सांसद चिराग पासवान ने अपने पिता की पहली बरखी का न केवल सफल आयोजन किया बल्कि इसके जरिए अपना राजनीतिक दायरा बढ़ाने में भी सफल रहे। इस मौके पर स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के लिए लगभग सभी दलों के लोग पहुंचे। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने भी चिराग के घर पहुंच कर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी।
उपमुख्यमंत्री रेनू देवी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत भाजपा कोटे के कई मंत्री इसमें शामिल हुए। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। सबसे अहम बात यह दिखी कि लोजपा को तोड़ने वाले स्वर्गीय राम विलास पासवान के भाई केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी अपने भतीजे चिराग के साथ बैठे दिखे।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पर निशाना साधा
इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को भावुक पत्र लिखकर रामविलास पासवान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे जहां चिराग उत्साहित दिखे वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने से उन्होंने नाराजगी दिखाई। सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया ताकि वे पिता के कार्यक्रम में शामिल होने का उन्हें निमंत्रण दे सकें। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का रामविलास पासवान जैसे नेता की पुण्यतिथि में शामिल नहीं होना उनका अपमान करना है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago