पांचवें चरण में 61 सीटों के लिए वोटिंग जारी, कई प्रमुख दिग्गज समेत 693 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

Bharat varta desk:पांचवें चरण में 61 विधानसभा सीटों पर 693 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। आज सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले में वोट गिराए जा रहे हैं।

केशव मौर्य से लेकर राजा भैया समेत कई प्रमुख चेहरों के भाग्य का फैसला

आज के वोटिंग में कई प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं तो इलाहाबाद पश्चिम से प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मनकापुर सु. सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री मैदान में हैं।
वहीं दूसरी ओर कुण्डा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष व चर्चित नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया, प्रतापगढ़ सदर से अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अमेठी से डा.संजय सिंह, बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.एल.पुनिया के बेटे तनुज पुनिया की जीत हार पर भी आज मोहर लगनी है।

आज प्रधानमंत्री बनारस में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में बूथ कार्यकर्ताओं को पूर्वांचल की जीत का मंत्र देंगे। वे सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 3361 बूथों के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे, जिनसे पीएम सीधा संवाद करेंगे‌। माना जा रहा है कि छठे और 7वें चरण से पहले पीएम का काशी में ये संबोधन चुनाव में पूर्वांचल के मुद्दों और बूथ प्रबंधन के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश होगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago