
पटना संवाददाता
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि महात्मा गांधी के पर्यावरण के संबंध में विचार आज भी प्रासंगिक हैं. गांधी जी ने कहा था कि पृथ्वी जरूरतों की पूर्ति करने में सक्षम है मगर लालच की नहीं. उन्होंने कहा कि हम जल, जीवन ,हरियाली योजना पर काम कर रहे हैं. गांधी जी ने हम सभी को बहुत कुछ दिया. हम उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं. उनके संदेशों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी यदि गांधी जी के विचारों का 10 से 15 प्रतिशत थी अनुसरण करे तो यह देश बदल जाएगा. मुख्यमंत्री बोले कि बिहार में हम उनके विचारों को आत्मसात करके काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने गांधी जी की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किया. देश की आजादी के लिए लड़ने वालों की शहादत को स्मरण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसान रैली में अराजकता फैलाने वालों की निंदा की.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More