Bharat varta desk:
भागलपुर के बरारी क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की है। जहां पर मेडिकल फर्स्ट ईयर के छात्र राजीव रंजन ने हॉस्टल के कमरे में गले में फंदा डाल कर अपनी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजीव रंजन ने 2022 में मेडिकल में दाखिला लिया था। पिछले दिनों हुई परीक्षा में उसके दो-तीन पेपर खराब हो गए थे। उसके बाद से वह डिप्रेशन में रह रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक राजीव के पिता मजदूरी करते हैं मगर वह पढ़ने में बहुत ही मेधावी था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके परिजन भागलपुर पहुंच चुके हैं।
Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ मेले के अवसर पर संगम में आस्था… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More