
पटना भारत वार्ता संवाददाता
जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के अभी जेल से निकलने की उम्मीद कम है. मधेपुरा के एक 32 वर्ष पुराने मामले में निकले वारंट के आधार पर सुपौल के बीरपुर जेल में बंद पप्पू यादव की याचिका को पटना हाईकोर्ट ने आज खारिज कर दिया. उनके वकील की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई गई थी मगर मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने इसे खारिज कर दिया. इसके बाद आप यह स्पष्ट हो गया है कि उन्हें कुछ दिनों तक और जेल में रहना होगा.
जेल में ना तो पानी, ना ही वॉशरूम, भूख हड़ताल पर पप्पू
पप्पू यादव को जिस जेल में रखा गया है वहां की हालत बहुत खराब है. वहां कई प्रारंभिक सुविधाओं का भी अभाव है. पप्पू यादव के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है कि, वीरपुर जेल में ना तो पीने का शुद्ध पानी है ना ही वॉशरूम. पप्पू खुद डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं. उनके पांव का ऑपरेशन हुआ है. बैठने में दिक्कत होती है लेकिन शौचालय में कमोड नहीं है।रात भर उन्हें मच्छरों ने काटा. दूसरी और बताया गया कि पप्पू यादव जेल में भूख हड़ताल पर हैं.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More