पदमनाभन मंदिर का रहस्यम दरवाजा अरबों की संपत्ति का राज छुपा है

मंदिर का सातवां दरवाजा कोई नहीं खोल पाया

तिरुअनंतपुरम:

श्री पदमनाभास्वामी मंदिर भारत के केरल राज्य में मौजूद है।ये दुनिया की सबसे पुरानी और रहस्यमय मंदिर माना जाता है। यह दुनिया का सबसे अमीर मंदिरों में से एक है।इसकी प्राचीनता और महानता ऐसी है जो सबसे खास बनाती है। इस मंदिर में एक बहुत ही रहस्यमई चीजें जो बाकी मंदिरों से अलग करती है। यह बात दशकों से लोगों को लगती थी कि मंदिर के नीचे बहुत सारा खजाना दबा है। इस मंदिर में बहुत सारे रास्ते और चेंबर है जिसको खोला नहीं गया था।

लोगों ने इसकी खोजबीन की तो पता चला कि इस मंदिर में कुल 6 रहस्यमय दरवाजे हैं। कोई नहीं जानता था कि इन दरवाजे के पीछे क्या है।
लोग इस दरवाजे के रास्ते को नहीं जानते थे। इस मंदिर को 2011 में भारतीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खोला गया था। इस मंदिर के कुल 5 दरवाजे को खोल दिया गया। उन पांच दरवाजों के पीछे जो मिला वह देखकर लोग अचंभित रह गए। दरवाजों के पीछे अरबो की संपत्ति सोने -हीरे रखे थे. पुरानी तिजोरी, पुराने सोने के सिक्के, सोने की मूर्तियां मिली थी। इन दरवाजे के पीछे जो मिला उसकी सम्पत्ति खरबो में थी। माना जाता है तहखाना बी जो इस मंदिर का सातवां द्वार भी कहा जाता है, सिर्फ कुछ मंत्रों के उच्चारण से ही खोला जा सकता है।

किसी भी आधुनिक मानव-निर्मित तकनीक या दूसरे मानव-प्रयासों से खोलने या ऐसा करने की कोशिश की दिशा में मंदिर नष्ट हो सकता है और ये प्रलयकारी भी सिद्ध हो सकता है।

ऐसा भी माना जाता है जहरीले सांपों का बसेरा – दरवाजे के पीछे के खजाने का पता लगाना भले ही मुश्किल हो, लेकिन इसके पीछे से पानी की आवाजें आती हैं। माना जाता है कि ये आवाजें सापों के सरसराने की हैं। शायद बहते हुए पानी में यहां बेहद जहरीले सांपों का निवास हो।
दुनिया के किसी कोने में नहीं है ये खोल सकने वाला सिद्ध पुरुष -फिलहाल भारत या दुनिया के किसी भी कोने में ऐसा सिद्ध पुरुष नहीं है।

वैदिक साधना करने वाले कई साधुओं ने इसे खोलने की कोशिश की, लेकिन इसे खोल नहीं सके। इसलिए अभी तक इस मंदिर के चैंबर-बी का ये दरवाजा सबके लिए एक रहस्य बना हुआ है। इसके अंदर कितना भी बड़ा खजाना हो, या ना हो, लेकिन इतना जरूर कि ये दरवाजा भी स्वयं में ही में किसी अबूझ पहेली से कम नहीं है।तकनीक या बल-प्रयोग से इसे खोलना विनाशकारी सिद्ध हो सकता है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago