
Bhagalpur, Bharat Mata reporter
अंग प्रदेश के रहने वाले युवा पत्रकार कुमार नहीं रहे. कोरोना महामारी ने उन्हें छीन लिया. सिलीगुड़ी में दौरान उनकी मौत हो गई. वह वर्तमान में हिंदी दैनिक हिंदुस्तान के मधुबनी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत थे. इसके पहले उन्होंने खगरिया ब्यूरो चीफ रहे. कई सालों तक उन्होंने हिंदुस्तान के भागलपुर कार्यालय में भी काम किया. वे भागलपुर जिले के अकबरनगर क्षेत्र के खेरहिया गांव के रहने वाले थे. वे अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे. उनके पिता गोपाल प्रसाद रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी थे जबकि उनके दादा भोला सिंह आरपीएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर. दीपक का परिवार अकबर नगर के आसपास के इलाकों में काफी प्रतिष्ठित और संपन्न माना जाता है. वे अपने पीछे पत्नी और एक संतान को छोड़ गए हैं.
उन्होंने दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई की थी. वह दूसरी नौकरी में थे लेकिन उसे छोड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र को चुना था. वे जुझारू और साहसी पत्रकार थे. उनके निधन पर कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया है. लोगों ने कहा है कि ऐसे प्रतिभाशाली पत्रकार का असमय चला जाना पत्रकारिता जगत की भारी क्षति है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More