बड़ी खबर

पटना में विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पटना : पटना में विधानसभा मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस के लाठीचार्ज में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई है। सम्राट चौधरी डाकबंगला चौराहे पर धरना पर बैठ गए हैं।
बिहार में लागू नई शिक्षक बहाली नियमावली, तेजस्वी यादव से इस्तीफा, 10 लाख लोगों को नौकरी आदि मुद्दों को लेकर आज राजधानी पटना में नीतीश सरकार के नीति के खिलाफ आज भाजपा सड़क पर उतरी है और विधानसभा मार्च कर रही है। मार्च में बीजेपी के सभी विधायक, विधान पार्षद सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हैं। मार्च शुरू होने से पहले गांधी मैदान के मंच से पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

19 hours ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

19 hours ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

1 day ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

1 day ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

2 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

4 days ago