
Bharat Varta Desk: कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करना लोगों को भारी पड़ सकता है। पिछले 3 दिनों से पटना में कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को तीन लोगों की मौत हुई है। 39 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. अभी 382 एक्टिव केस हैं। हालांकि संक्रमण की दर 0.98 प्रतिशत है. बिहार में दरभंगा को छोड़कर बाकी सब जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 1% से नीचे है। मगर राजधानी पटना में जिस तरह से कोरोना सुरक्षा के प्रति लोग लापरवाह दिख रहे हैं उससे लगता है कि कोरोना की तीसरी लहर से बच नहीं सकता है। डेल्टा वैरिएंट भी डरा रहा है। सरकार चिंतित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह चुके हैं कि लॉकडाउन खत्म करने का मतलब यह नहीं है कि लोग मास्क नहीं लगाएं, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करें। मगर ज्यादातर लोग ऐसा ही कर रहे हैं। पटना में राज्य भर से लोग आते जाते हैं। यहां से संक्रमण फैलने की आशंका अधिक होती है। यहां बता दें कि देश में करीब 40 कोरोना के सबसे खतरनाक वैरिएंट कोरोना डेल्टा प्लस के मरीज मिल चुके हैं। तीसरी लहर से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय भी कोरोना गाइडलाइन का मजबूती से पालन करने की अपील कर चुका है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More