
पटना : भाजपा के अरवल से पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि हत्या एके-47 रायफल से की गई है।
बता दें कि विगत 27 अप्रैल को हो चितरंजन शर्मा के परिवार के 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी। एक व्यक्ति की हत्या जहानाबाद में हुई थी जबकि दूसरे की हत्या पटना जिले के अंदर हुआ था। यह पूरा मामला पांडव सेना के परिवार के आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। आपसी रंजिश में एक बार फिर चितरंजन शर्मा के विरोधी खेमे ने इस घटना को अंजाम दिया है। पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दोनों भाइयों की पहचान हुई है। एक का नाम शंभू बताया जा रहा है जबकि दूसरे का नाम गौतम है। इन दोनों में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और दूसरे एक वेब पोर्टल के पत्रकार के तौर पर काम कर रहे थे।
बता दें कि पांडव सेना के चितरंजन शर्मा और संजय सिंह के बीच पुरानी अदावत रही है। कभी पांडव सेना ने अनेकों वारदात कर अपराध की दुनिया में आतंक फैलाया था। बाद में चितरंजन शर्मा अपराध छोड़ आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर के शरण में चले गए। वे भाजपा के टिकट पर अरवल से चुनाव जीते थे।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More