
Bharat varta desk:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तगड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अब किसी को अपने कंधे पर बैठाकर सरकार नहीं बनाने देगी।
विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का बस तीन ही आधार है- परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण। नड्डा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और 2025 में भाजपा अपने किसी चेहरे को ही सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाएगी। इसके साथ उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी नहीं होने वाली है।
बिहार में बीजेपी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले दिवंगत कैलाशपति मिश्र के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे जेपी नड्डा ने मंच से ऐलान किया कि अब भाजपा किसी को अपने कंधे पर बैठाकर सरकार नहीं बनाने देगी।
बिहार में जाति आधारित गणना रिपोर्ट जारी होने के बाद गर्माई ओबीसी राजनीति पर भी नड्डा ने कहा कि जो लोग आज ओबीसी का चैंपियन बनने की कोशिश कर रहे हैं, वह यह भूल गए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ों, अति पिछड़ों और दलितों के लिए देश में सबसे ज्यादा काम किया है। बीजेपी की सरकार रहते शिक्षा और नौकरियों में ओबीसी को उनका हक मिला. जेपी नड्डा ने बीजेपी के अंदर ओबीसी सांसदों और अलग-अलग विधानसभाओं में विधायकों की संख्या तक गिनवा डाली।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More