
Bharat varta desk: पटना के राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने के सवाल पर बवाल हो गया है। लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। डीएम और एसएसपी को भागना पड़ा। लोगों द्वारा किए गए पथराव में सिटी एसपी मध्य अम्बरीष राहुल और कई पुलिसवालों को भी चोटें आईं हैं। कुछ लोग भी घायल हुए हैं।रविवार की सुबह पटना शहर के राजीव नगर इलाके में 70 मकानों को खाली कराए जाने के प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के बाद जब लोगों ने खुद से अपने आशियाने को खाली नहीं किया तब प्रशासन की टीम राजीव नगर पहुंच गई है। 14 जेसीबी लेकर मकान तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। बुलडोजर चलाए जाने के बाद लोग भड़क गए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।सिलेण्डर में भी पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। हिंसक झड़प के बाद पूरा राजीव नगर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More