पॉलिटिक्स

पंजाब में मतदान में आई तेजी, यूपी में तीसरे चरण की वोटिंग

Bharat varta desk: पंजाब में आज कुल 175 विधानसभा सीटों पर वोट गिराए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर यूपी में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर हमीरपुर और महोबा कुल मिलाकर 16 जिलों में 59 विधानसभा सीटों पर वोट गिराने के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।सैफई में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, उनके बेटे अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट डाला। अखिलेश यादव करहल सीट से मैदान में हैं. वोट देने के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा।

राजेश्वर सिंह की पत्नी को हटाने की मांग

मतदान के बीच समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचा। पार्टी के पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह को हटाने को लेकर शिकायत की। पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आज चौथी बार आईजी रेंज (लखनऊ) लक्ष्मी सिंह को हटाने की शिकायत की है। अभिषेक मिश्रा सरोजिनी नगर सीट से सपा उम्मीदवार हैं।

40 प्रतिशत हुआ मतदान
पंजाब में हो रहे मतदान में 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। अभी तक करीब 40 फ़ीसदी वोट गिराए जा चुके हैं ।
पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला में वोट डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का जाना तय है और उनकी जीत पक्की है।
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अपने पूरे परिवार के साथ लांबी में वोट गिराया। उन्होंने कहा कि, ‘हम इस जगह पर पिछले तीन पीढ़ी से जमे हुए हैं। जबकि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह जैसे अन्‍य लोग चुनावी टिकट ना मिलने पर दूसरे दलों में चले गए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

22 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago