
नोएडा : नोएडा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने 1.79 लाख वोटों से जीत दर्ज कर के अब तक के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजीत पवार के नाम था, जिन्होंने 1.65 लाख मतों से जीत दर्ज की थी। उन्हें 2 लाख से भी अधिक वोट प्राप्त हुए। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी यहां पंकज सिंह ने ही जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में भी पंकज सिंह ने 1,62,417 (64.29%) वोट पाकर इतिहास रच दिया था।
पंकज सिंह ने नोएडा विधानसभा सीट से एकतरफा जीत हासिल की है। उनके जीत के मार्जिन को देखते हुए लगता है कि यहां किसी भी उम्मीदवार ने उन्हें कड़ी टक्कर देना तो दूर उनके वोट के चौथाई हिस्से जितना वोट भी हासिल करने में जूझते नजर आए हैं। पंकज सिंह ने 1 लाख 79 हजार वोटों के रिकॉर्ड मार्जिन से जीत हासिल की है। बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह को जहां 70.84 फीसदी वोट मिले हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को महज 16.42 फीसदी और कांग्रेस प्रत्याशी को 4.36 फीसदी और बीएसपी प्रत्याशी को 5.04 फीसदी वोट मिले हैं।
पंकज सिंह ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुनील चौधरी को हराकर बंपर जीत हासिल की है। नोएडा सीट से बसपा से कृपाराम शर्मा चुनावी मैदान में थे, जबकि कांग्रेस की तरफ से पंखुड़ी पाठक उम्मीदवार थीं। विधानसभा चुनाव के दौरान पंखुड़ी पाठक का नाम चर्चाओं में रहा था। प्रियंका गांधी भी उनके प्रचार के लिए पहुंची थीं, लेकिन पाठक इस चुनाव में चौथे नंबर पर रहीं।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More