बड़ी खबर

नेपाल में बवाल, सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश चरम पर

। Bharat varta Desk

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज हजारों युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगे प्रतिबंध और देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल दिया. जेनेरेशन जेड (Gen Z) ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई प्रदर्शनकारी संसद भवन में भी घुस गए। सुरक्षा बलों की ओर से जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तब वे और बेकाबू हो गए और बैरिकेड कूदकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हल्का लाठी चार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े। पानी की बौछार की और कुछ जगहों पर फायरिंग भी की। इस दौरान एक की मौत हो गई और 42 लोग घायल हो गए। काठमांडू के न्यू बानेश्वर और झापा जिले के दमक में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध हटाने और भ्रष्टाचार की संस्कृति को खत्म करने की मांग कर रहे हैं. शुक्रवार से नेपाल में फेसबुक, यूट्यूब और एक्स समेत कई सोशल मीडिया साइट्स बंद हैं. सरकार ने 26 ऐसे प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है जो देश में रजिस्टर नहीं हैं. इससे आम यूजर्स में नाराजगी और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है.इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स के नेपाल में लाखों यूजर्स हैं जो मनोरंजन, खबरों और व्यापार के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं. सोमवार को प्रदर्शन की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद जनरेशन Z के प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय झंडे लहराते हुए सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की. 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

2 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

2 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

3 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

4 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

4 days ago