
पटना। कल किसान आंदोलन के समर्थन में नियमों का उल्लंघन कर जबरन गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास धरना देने के आरोप में तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। तब से राजनीतिक का दौर तेज हो गया है। पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर है।
जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने रविवार को सुबह-सुबह ही राजद नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपने बयान में तेजस्वी को 420 के आरोपी और दागी भी बताया है। नीरज कुमार ने कहा है कि “420 के आरोपी तेजस्वी यादव को जेहन में संजो लेना चाहिए, यह झारखंड नहीं है, जहां गबन के सजायाफ्ता को बंगले के सुख से नवाजा जाता है। यह बिहार है, यहां कानून की नजर में सब समान हैं। वैसे आपको तो कोर्ट में दंडवत होने का सुख प्राप्त है ही। हत्या, फ्रॉड तक के आरोपी हैं, फिर बेचैनी काहे?”
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि “कानून उल्लंघन तो फितरत हो गई है दागी तेजस्वी यादव और उनके कुनबे की। घोटाला और जेल प्रवास तो जैसे वंशानुगत गुण हों।
पिता लालू यादव गबन के आरोप में सजायाफ्ता हो होटवार में कैद और खुद पटियाला कोर्ट में दंडवत।फिर भी नियमों की धज्जियां उड़ाने को बेताब। खैर कानून तो अपना काम करेगा ही।”
Bharat varta Desk जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद… Read More
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More