बड़ी खबर

नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

Bharat varta desk:

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. देखिये किनको कौन सा विभाग मिला है. सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं ऐसे सभी भाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं, रहेंगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग है. वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा विभाग रहेंगे.

विजय कुमार चौधरी के पास जल संसाधन व संसदीय कार्य विभाग रहेगा. श्री विजेंद्र प्रसाद यादव के पास ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग. डॉक्टर प्रेम कुमार के पास सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रहेगा. श्री श्रवण कुमार के पास ग्रामीण विकास,  श्री संतोष कुमार सुमन के पास सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन व आपदा प्रबंधन विभाग का जिम्मेवारी रहेगी.

श्री सुमित कुमार सिंह के पास विज्ञान प्रवैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, श्रीमती रेणु देवी के पास पशु एवं मत्स्य संसाधन, श्री मंगल पांडे के पास स्वास्थ्य और कृषि, श्री नीरज कुमार सिंह के पास लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, श्री अशोक चौधरी के पास ग्रामीण कार्य, श्रीमती लेसी सिंह के पास खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, श्री मदन साहनी के पास समाज कल्याण, श्री नीतीश मिश्रा के पास उद्योग पर्यटन, श्री नितिन नवीन के पास नगर विकास एवं आवास व विधि विभाग रहेंगे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago