जिस दिन नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार साबित होगा, उस दिन समझ लीजिये की सारा देश भ्रष्ट है
NEWSNLIVE DESK: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा लगातार हमलावर होते देख जदयू ने भी अपने हमले तेज कर दिए हैं। जदयू ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए यहां तक कह दिया है कि जिस दिन नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार साबित होगा समझ लीजिये की पूरा देश भ्रष्ट हो चुका है।
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर बने हुए हैं। बक्सर और आरा की चुनावी सभाओं में उन्होंने यह कहकर बिहार की राजनीति तापमान को बढ़ा दिया कि वे सत्ता में आए तो सात निश्चय योजना की जांच करवाकर सीएम नीतीश कुमार को जेल भिजवा डालेंगे। लोजपा नेता के इस बयान पर पूरी जेडीयू हमलावर अंदाज में आ गई है।
चिराग ने शराब तस्करी को लेकर भी नीतीश पर लगातार हमले किये। यहां तक कि सीएम पर राज्य में शराब की तस्करी से लाभ उठाने का आरोप लगाया। लोजपा अध्यक्ष ने कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार में बड़े लोगों के संरक्षण के कारण राज्य में अवैध शराब का कारोबार बढ़ा है ।
जद-यू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायन सिंह ने चिराग के बयान पर कहा कि लोजपा को अपनी स्थिति के बारे में पता है। वह केवल भ्रम की स्थिति पैदा करने में लगे हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि जिस दिन नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार साबित होगा, उस दिन समझ लीजिये की सारा देश भ्रष्ट है। केसी त्यागी ने कहा कि चिराग ऐसी उत्तेजनात्मक और भड़काने वाली भाषा बोल कर सुर्ख़ियों में बने रहना चाहते हैं।
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने चिराग पर आक्रमक हमला बोलते हुए कहा है कि अब पानी सिर के ऊपर से बह रहा है। जो दस लाख की जूते और घड़ी पहनता है, उसके मुंह से यह सब बात शोभा नहीं देती है।
भाजपा ने भी चिराग की भाषा पर सवाल उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि 15 वर्षों के शासन में नीतीश कुमार पर कोई आरोप नहीं लगा। उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना गलत है। इस प्रकार का बयान घबराहट में दिया हुआ बयान है।
Bharat varta Desk मझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के… Read More
Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ मेले के अवसर पर संगम में आस्था… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More