नीतीश पर किताब कर रही कई अनछुए पहलुओं को उजागर,लालू यादव ने किया विमोचन किया

Bharat varta desk:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव ने सोमवार को ‘अंतरंग दोस्तों की नजर में नीतीश’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह किताब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी पर लिखी गई है। इस किताब को उदयकांत मिश्र ने लिखी है। श्री मिश्र नीतीश के पारिवारिक मित्र और बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं। यह किताब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन से संबंधित कई अनछुए पहलुओं को उजागर कर रही है। किताब में मित्रों के जरिए नीतीश के बारे में कई रोचक और गंभीर जानकारियां दी गई हैं।

लालू बोले-नरेंद्र मोदी चारों तरफ डाका डाल रहे, शरद का कुछ बिगड़ने वाला नहीं है, बिहार में कुछ नहीं होगा


इस पुस्तक का विमोचन पटना के ज्ञान भवन में हुआ। विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि हमारे अभिन्न मित्र और छोटे भाई नीतीश कुमार के ऊपर उदयकांत मिश्रा ने उनकी जीवन के संबंध में पुस्तक लिखी है और मुझे लोकार्पण करने का मौका दिया। यह मेरा परम सौभाग्य की बात है। इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी चारो तरफ डाका डाल रहे हैं।

महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी में फूट पड़ने के बाद अब अटकलें लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में बिहार में भी ऐसा ही राजनीतिक खेल हो सकता है। इस संबंध में पूछे जाने पर लालू यादव ने दावा किया है कि बिहार में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।
नीतीश कुमार पर लिखी गई पुस्तक के विमोचन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर पूछ गए सवाल के जवाब में लालू यादव ने कहा, ‘शरद पवार को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. शरद पवार एक ताकत हैं जिसको नरेंद्र मोदी ने हिलाने की कोशिश की है, ये सब फेल हो जाएगा। विमोचन समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्री और उदय कांत मिस्र के छोटे भाई व बिहार बाल श्रम आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कांत मिश्र समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago