पॉलिटिक्स

नीतीश ने केंद्र पर जमकर हमला बोला, भाजपा ने वॉकआउट ‍ किया


Bharat varta desk: सीएम नीतीश ने आज विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र पर जमकर हमला बोला। इस दौरान भाजपा ने सदन का वॉकआउट किया।
बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट के दौरान चल रही बहस के दौरान भाजपा के सदस्य सदन से बाहर निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोई काम- धाम नहीं कर रही है, केवल प्रचार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने और उनकी कोई बातें नहीं मानी गई।
इस दौरान उन्होंने आरसीपी सिंह और चिराग पासवान के बारे में बताया कि उनके जरिए भाजपा ने उनके खिलाफ साजिश रची। उन्होंने बताया कि किस तरह हर घर जल नल योजना को केंद्र ने अपनी योजना बताने बताने के लिए उन्हें प्रलोभन दिया। नीतीश ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के समय में ही सारे काम हुए हैं। तीनों नेता उन्हें बहुत मानते थे। उनकी बातों पर ध्यान देते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर नीतीश कुमार ने उन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अभी कोई काम नहीं हो रहा है। केवल प्रचार हो रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा विधायक नितिन नवीन को कहा कि अंड बंड बोलो तो केंद्र वाले तुमको आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि तुम अभी बच्चे हो, हमारी बात सुनो। नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के लोग सच नहीं सुनना चाहते, इसलिए भाग गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के खिलाफ बिहार और देश के सभी दलों को एकजुट करना है। बिहार में मजबूती से काम करना है।

तेजस्वी ने कहा- केंद्र की 3 जमाई सीबीआई, ईडी और आईटी

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी केंद्र और भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी राज्य में डरती है या हारती है, तो वह अपने तीन ‘जमाई’, सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा क्षेत्रीय पार्टी खत्म करने की बात करते हैं,
तो हम लोगों के पास यहीं उपाय था। हम देश को टूटने नहीं देंगे। झुकने नहीं देंगे। हम सब एक ही परिवार के लोग हैं। उन्होंने कहा, हम समाजवादी विचारधारा के लोग हैं। उन्होंने कहा कि यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि गुरुग्राम में तेजस्वी यादव के मॉल पर सीबीआई की छापेमारी हो रही है। लेकिन इस मॉल से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने मॉल के बारे में जानकारी ली है तो पता चला है कि इसका उद्घाटन भाजपा के सांसद ने किया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

9 hours ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

4 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

4 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

4 days ago