पॉलिटिक्स

नीतीश को कोसने वाले पीके रात के अंधेरे में सीएम से मिले, सीएम बोले-प्रशांत किशोर से नाराज नहीं


Bharat varta desk: कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को धंधेबाज कहा था। यह भी कहा था कि वह एबीसी नहीं जानता है। वहीं दूसरी ओर बिहार में सूराज यात्रा चला रहे प्रशांत किशोर भी नीतीश पर लगातार हमलावर रहे। उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि फेवीकोल कंपनी को चाहिए कि वे नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाए क्योंकि सालों से सरकार जिसकी भी हो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो रहे हैं। वे कुर्सी से चिपके हुए हैं।
वही प्रशांत किशोर कल रात के अंधेरे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। इस बात की पुष्टि खुद सीएम ने आज की। पत्रकारों के सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने बताया कि पवन वर्मा मिलने आए थे। संकेत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके साथ प्रशांत किशोर भी आए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी से मिलने में क्या दिक्कत है। कोई कहेगा कि आपसे मिलना है, तो हम क्यों नहीं मिलेंगे। मेरा तो पहले से संबंध है. हालांकि, कोई खास बातचीत नहीं हुई है।
जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बीच में आप उनसे नाराज थे. उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं थी। साथ आने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि आप उन्ही ( प्रशांत किशोर) से पूछ लीजिए। यहां बता दें कि पवन वर्मा और प्रशांत किशोर को जनता दल यू ने पार्टी से निकाल बाहर किया था। पवन राज्यसभा सदस्य थे जबकि प्रशांत किशोर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। पवन वर्मा ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में चले गए थे। उनके फिर से जनता दल यू में आने की अटकलें तेज हो गईं हैं। इसके साथ लोग यह भी कह रहे हैं कि प्रशांत किशोर एक बार फिर से नीतीश का साथ पकड़ सकते हैं। जबसे प्रशांत सुराज यात्रा पर निकले थे तब से लोग यह अटकल लगा रहे थे कि प्रशांत किसी न किसी दल के लिए काम कर रहे हैं। दबाव बनाने के लिए बिहार में घूम रहे हैं लेकिन चुनाव के पहले किसी न किसी दल में शामिल हो जाएंगे। ज्यादातर लोग प्रशांत के जनता दल यू में जाने का अनुमान बहुत पहले से कर रहे थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

5 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago