
पटना संवाददाता
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के महान कुर्सीवादी मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि उनके 18 मंत्री हत्या, लूट, रंगदारी, यौन शोषण और दूसरे संगीन मामलों के आरोपी हैं. दरअसल तेजस्वी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह ट्वीट किया था कि नीतीश मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों पर गंभीर मामले दर्ज हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को जब दिल्ली से पटना पहुंचे तो हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने उनसे यह सवाल पूछा. इस पर सीएम ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह आप लोग देखिए. जानकारी होने पर मुझे भी बताइएगा. इसके बाद तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री का यह वीडियो ट्विटर पर जारी करते हुए तंज किया कि इतने भोले- भाले मुख्यमंत्री को पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है. यहां बता दें कि नीतीश मंत्रिमंडल के एक मंत्री जमा खान इन दिनों काफी सुर्खियों में है जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है. जमा को सीएम ने पिछले दिनों बसपा से जदयू में शामिल कराया है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More