
Bharat Varta desk: बिहार के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को सरकार ने एक और जिम्मेदारी दी है। उन्हें बिहार म्यूजियम का महानिदेशक बनाया गया है। पहले से वे मुख्यमंत्री के परामर्शी हैं। रिटायर होने के बाद उन्हेें परामर्शी बनाया गया था। अब वे महानिदेशक के पद पर 5 साल तक रहेंगे। अंजनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं।
कुछ दिन पहले म्यूजियम के नियमों में बदलाव किया गया। पहले मुख्य सचिव इसके अध्यक्ष होते थे मगर पिछले दिनों नया नियम बनाते हुए मुख्यमंत्री को इसका अध्यक्ष बनाया गया। विकास आयुक्त की जगह नियम में बदलाव करते हुए अंजनी कुमार सिंह को महानिदेशक बनाया गया है। यहां बता दें कि आज ही पटना के डीएम रहे और उड़ीसा कैडर के आईएएस रहे मनीष वर्मा को सरकार ने मुख्यमंत्री का अतिरिक्त परामर्शी नियुक्त किया है।
आईएएस अभिषेक सिंह का तबादला
अभिषेक सिंह को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड(बुडको) के प्रबंध निदेशक और बिहार राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर बिहार राज्य योजना पर्षद का परामर्शी बनाया गया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More