Bharat Varta Desk : केंद्र सरकार ने अमिताभ कांत को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने की मंगलवार को घोषणा की। कार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 30 जून, 2021 के बाद एक साल की अवधि (30 जून, 2022 तक) के लिए कांत के कार्यकाल के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी।
अमिताभ कांत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं। नीति आयोग के सीईओ बनाए जाने से पहले तक कांत औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग में सचिव थे। कांत को 17 फरवरी, 2016 को दो साल के कार्यकाल के लिए सरकार द्वारा नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले 2019 में उनका दो साल के लिए सेवा विस्तार किया गया था।
Bharat Varta Desk केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक सुनील कुमार झा, भा.पु.से. (बिहार-1993)… Read More
Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट का जायजा लेने, घायलों… Read More
पटना : बिहार में नीतीश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य… Read More
Bharat varta Desk गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसने पूरे… Read More
Bharat varta Desk गुजरात में अहमदाबाद के एयरपोर्ट के परिसर में एयर इंडिया का पैसेंजर… Read More
Bharat varta Desk इ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी आज कालका जी के भूमिहीन कैंप… Read More