
Bharat varta desk:
भोजपुर के एसपी रह चुके राकेश दुबे के 4 ठिकानों पर ऐसे अधिक संपत्ति का रेड चल रहा है। फिलहाल दुबे बालू के अवैध कारोबार के मामले में निलंबित हैं। सरकार ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज कराया था। आज सुबह से विशेष आर्थिक अपराध इकाई की टीम राकेश दुबे के पटना स्थित मकान और फ्लैट व झारखंड के जसीडीह स्थित पैतृक आवास व सचिन होटल को खंगाल रही है।
पटना के गांधी पार्क श्री कृष्णा पुरी स्थित आवासीय मकान नंबर 119, पटना के फ्लैट संख्या 204, सुदामा पैलेस जलालपुर, अभियंता नगर में सुबह से छापेमारी जारी है। यहां बता दें कि कुछ माह पहले बालू के अवैध कारोबार में शामिल कर अकूत संपत्ति अर्जित करने के मामले में सरकार ने भोजपुर और औरंगाबाद के एसपी समेत 2 दर्जन से अधिक डीएसपी, एसडीओ, डीटीओ, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष और दूसरे कई लोगों पर कार्रवाई की थी। उन्हें सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई चलाई जा रही है। इस बीच कई अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति का रेड भी किया जा चुका है। यहां बता दे कि राकेश दुबे चर्चित पुलिस अधिकारी रहे हैं। वे गवर्नर फागू चौहान के एडीसी भी रह चुके हैं। बहुत पहले वह सीबीआई में भी काम कर चुके हैं। डीएसपी से प्रमोट होकर एसपी बने हैं।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More