पॉलिटिक्स

निरंजन पोद्दार गोड्डा जिला परिषद के उपाध्यक्ष निर्वाचित

Bharat Varta desk: झारखंड के गोड्डा जिले में हुए जिला परिषद की कार्यकारी समिति के उपाध्यक्ष के चुनाव में निरंजन पोद्दार निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। शनिवार को समिति के अध्यक्ष सह गोड्डा उपायुक्त भोरे सिंह यादव की मौजूदगी में हुए चुनाव में 25 में से 23 सदस्यों ने निरंजन का समर्थन किया। उनके सिवाय इस पद के लिए किसी ने पर्चा नहीं भरा। उनके नाम का प्रस्ताव जिप सदस्य गौरी प्रिया और समर्थन राम जी साह ने किया। जानकारी हो कि निरंजन जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव मात्र एक वोट से हार गए थे। मगर 31 जनवरी 2020 को जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। उसके बाद से पद खाली था। निरंजन ठाकुरगंगटीसे जिला परिषद सदस्य हैं। आर एस एस और भाजपा से उनका पुराना नाता रहा है। व्यापारिक जगत में बड़े कारोबारी के रूप में उनकी पहचान है। वे साफ-सुथरी राजनीति और कारोबार के लिए जाने जाते हैं। वे महागामा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

15 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago