
Bharat varta desk:
बिहार के छोटे-छोटे सरकारी सेवकों के यहां भी करोड़ों की चल- अचल संपत्ति बरामद हो रही है। वैशाली एसपी के डीजल के यहां हुई छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति बरामद हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रीडर अनिल प्रसाद के पटना के तेजप्रताप नगर में स्थित 5000 वर्ग फीट जमीन पर निर्मित एक 5 मंजिला मकान और एक तीन मंजिला मकान की जब तलाशी ली तो कई चीजें निकलकर सामने आई। लाखों के सोना और चांदी के साथ-साथ जमीन के छह डीड भी बरामद हुए हैं जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसके अलावा दो डीड जिसकी कीमत 10 लाख से अधिक की है उसे बैंक में बंधक रखकर ऋण लिया गया है। 17 बैंकों के पास बुक के अलावा पांच डेबिट कार्ड भी मिला है। बजाज एलियांज, आईसीआईसीआई में निवेश से संबंधित कागजात भी बरामद किए गए हैं, इसके अलावा एक क्रेटा और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट के कागजात भी निगरानी की टीम ने जब्त किया है।
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More