
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चितरंजन कैंसर अस्पताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेव उद्घाटन किया। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जुड़ीं थीं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री को बताया कि वह जिस अस्पताल का उद्घाटन कर रहे हैं उसका वे पिछले साल ही उद्घाटन कर चुकी हैं। यह अस्पताल 75% केंद्र सरकार की राशि और 25% राज्य सरकार की राशि से बनकर तैयार हुआ है। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान भी मोबाइल देखती रहीं। सबसे पहले वह एंकर पर ही नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि तुम मेरा टाइटल ही भूल गई। तुम नर्वस हो रही हो या जानबूझकर ऐसा कर रही हो।
फिर उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें दो दो बार फोन किया। इस पर उन्होंने सोचा कि कोलकाता का कार्यक्रम है तो शिरकत किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि पिछली बार कोरोना संक्रमण के दौरान उन्हें अस्पताल की जरूरत थी तो वह चितरंजन की ओर गई थीं। उन्होंने देखा कि अस्पताल बनकर तैयार है और राज्य सरकार भी इसमें शामिल है तो तो कोरोना सेंटर के रूप में उसका उद्घाटन कर दिया। कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान अस्पताल से बहुत मदद मिली।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More