
Bharat varta desk:
नाइट क्लब में आग लगने से 29 लोगोंकी मौत हो गई है. घटना तुर्की की राजधानी इस्तांबुल की है. यहां के बेसिकटास डिस्ट्रिक्ट की एक रिहायशी बिल्डिंग के बेसमेंट में मास्करेड नाइट क्लब है. क्लब में निर्माण कार्य चल रहा था. 2 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे क्लब में आग लग गई. और वहां काम कर रहे लेबर आग की चपेट में आ गए. जिससे वो बुरी तरह से झुलस गए. हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. वहीं 8 लोग घायल हुए हैं. जिसमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना में सभी पीड़ित लोग निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारी थे.
तुर्की प्रशासन की ओर से बताया गया है कि घटना को लेकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में नाइट क्लब का मैनेजर, अकाउंटेंट, पार्टनर और वेल्डिंग और धातु निर्माण कार्य से जुड़े लोग शामिल हैं. घटना को लेकर जस्टिस मिनिस्टर यिलमाज तुन्क ने अपने X अकाउंट पर घटना परशोक जताया हैं.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More