
Bharat Varta desk
प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा नहीं रहे. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में उन्होंने शुक्रवार की दोपहर अंतिम सांस ली. यहां उनका कोरोनावायरस का इलाज चल रहा था. वे 93 साल के थे.उनके पुत्र राजीव नयन बहुगुणा एम्स में ही मौजूद है. उनका अंतिम संस्कार ऋषिकेश के गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
सुंदरलाल बहुगुणा का बिहार और झारखंड से भी गहरा संबंध था. पर्यावरण के कई मुद्दों पर आंदोलन करने वह दोनों राज्यों के कई शहरों में आए थे. बिहार और झारखंड के पर्यावरण संबंधी अभियानों में उन्होंने सैकड़ों बार शिरकत किया था. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उनके निधन को देश की अपूरणीय क्षति बताया है. बिहार और झारखंड के कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More