बड़ी खबर

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव

Bharat varta varta desk: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे मुलायम ने अंतिम सांस ली। उनको 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मुलायम के बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को टेलीफोन करके उनकी तबीयत का हाल-चाल लिया थ। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी उन्हें देखने गए थे। मुलायम देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके थे। वह उत्तर प्रदेश कहीं नहीं बल्कि देश के कद्दावर नेता माने जाते थे जिन्होंने अपने संघर्ष से अपने को बनाया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

2 hours ago

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

3 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

4 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

5 days ago