
Bharat Varta Desk : पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रहे डाॅ. एस एन पी सिन्हा नहीं रहे रहे। डॉ सिन्हा बिहार के बौद्धिक जगत के महत्वपूर्ण शख्सियत थे। उन्होंने बिहार के कई बड़े डॉक्टरों को पढ़ाया था। गुरुवार देर शाम पटना के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को अपराह्न उनके पुत्र अमिताभ नंदन ने शहर के गुलबी घाट पर मुखाग्नि दी। पटना मेडिकल कालेज में छात्र, व्याख्याता, प्राध्यापक, विभागाध्यक्ष, डीन और प्राचार्य के रूप में चार दशकों से ज्यादा समय खपाने वाले 86 वर्षीय डॉ एस एन पी सिन्हा फरवरी 1989 से जनवरी 1995 तक दो बार पटना मेडिकल कालेज के प्राचार्य थे। उसके बाद तीन वर्षों तक पटना विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। दिल्ली एम्स शासी निकाय के सदस्य भी रहे। वह महावीर मंदिर ट्रस्ट से भी जुड़े रहे। आचार्य किशोर कुणाल ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है। प्राध्यापक डाॅ एसएनपी सिन्हा के छात्र रहे आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ सहजानन्द, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ अजय, बिहार के पूर्व अध्यक्ष डाॅ अजय, पीएमसीएच के प्राचार्य डाॅ विद्यापति चौधरी, डाॅ अभिजीत समेत चिकित्सा जगत की कई हस्तियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More