
Bharat varta desk: महाराष्ट्र के प्रतिनियोजन से बिहार लौटने वाले डीआईजी शिवदीप लांडे को फील्ड पोस्टिंग नहीं मिली। उन्हें मुख्यालय में बिठाया गया है। लांडे को सरकार ने डीआईजी, प्रशासन के पद पर पदस्थापित किया है। इसकी अधिसूचना गुरुवार को ही जारी कर दी गई है। शिवदीप के बिहार आने के दौरान यह बात काफी जोर-शोर से प्रचारित हुई थी कि उन्हें मुंगेर, भागलपुर या अन्य किसी रेंज का डीआइजी बनाया जा सकता है। यह भी कयास लगाया जा रहा था कि उन्हें शराबबंदी अभियान में भी लगाया जा सकता है मगर ऐसा नहीं हुआ। कुछ लोग कह रहे हैं कि शिवदीप लांडे के बिहार आने का सोशल मीडिया में इस तरह से प्रचार- प्रसार हुआ जो उनकी नौकरी की सेहत के प्रतिकूल गया।
शिवदीप प्रतिनियोजन पर महाराष्ट्र जाने के पहले पटना सिटी और अररिया के एसपी रह चुके हैं। उनकी पहली पोस्टिंग मुंगेर जिले के जमालपुर में एएसपी के रूप में हुई थी।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More