
Bharat varta desk: आज शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि है। इस दिन कलश स्थापना और मां दुर्गा की पूजा- आराधना करने वाले कन्या पूजन भी करते हैं। पूरे देश में मंदिरों से लेकर घरों में कन्या पूजन किए जा रहे हैं। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के दिन कन्या पूजन करते हुए मातृशक्ति के पांव पखारे, उनका तिलक किया और फिर उन्हें भोजन करवाकर उपहार दिए। इस संबंध में योगी आदित्यनाथ के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यहां बता दें कि शारदीय नवरात्र पर गोरक्षपीठ में शक्ति उपासना विशिष्ट होती है। नवरात्र की प्रतिपदा को गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री ने विधि विधान से मंदिर के शक्तिपीठ में कलश स्थापना की थी। ऐसा वे हर साल करते हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More