
भागलपुर। नवगछिया के तीनटंगा दियारा में लोगों से भरी नाव गंगा में पलट गई है। इसमें करीब 60 से अधिक लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने बताया कि इनमें 30 से अधिक लोगों को निकाल दिया गया है लेकिन 30 से अधिक लोग अभी भी लापता है। इनकी खोज की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक नाव पर क्षमता से 2 गुना लोग सवार थे। नाव का संतुलन बिगड़ने के कारण घटना हुई है। ज्यादातर लोग दियारा के रहने वाले हैं जो खेती और दूसरे कामों से जा रहे थे।
गंगा से निकाले गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सिर्फ लोगों के परिजन घाट किनारे पहुंचे हुए हैं। रोना पीटना मचा हुआ है।
लोगों ने बताया कि ओवरलोड नाव के कारण पहले भी इस तरह की घटना ज्यादा इलाकों में हो चुकी है। इन इलाकों में दियारा के लोगों के लिए आने जाने का नाव ही एकमात्र सहारा है। नाव वाले वाले क्षमता से अधिक लोगों को बैठाते हैं। जिला प्रशासन का इस पर ध्यान नहीं रहता है। सरकार कई बार नाव पर क्षमता से अधिक लोगों को बिठाने पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी कर चुकी है।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More