
नई दिल्ली संवाददाता : नई दिल्ली के कांति नगर वार्ड में नगर निगम की एक महिला सफाई कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। रोशनी नामक इस कर्मचारी को एक बुजुर्ग ने मिठाई की जगह नोटों से भरा थैला दे दिया। महिला जब घर लौटीं तो थैले को खोलकर देखा। उसमें दस लाख रुपये थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वार्ड के सफाई अधीक्षक को दी। इसके बाद दोनों पार्षद कंचन महेश्वरी के कार्यालय में पहुंच गए। यहां बुजुर्ग को बुलाया गया और उन्हें उनके दस लाख रुपये वापस कर दिए गए। अपनी रकम पाकर साेनू नंदा काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने रोशनी को 2100 रुपये का इनाम अपनी तरफ से दिया।
कंचन महेश्वरी ने कहा कि रोशनी ने उनके वार्ड के साथ पूर्वी नगर निगम का भी नाम रोशन कर दिया है। निगम के कर्मचारियों को हमेशा शक की दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन, रोशनी ने साबित कर दिया है कि प ईमानदारी आज भी लोगों में है।
जानकारी के मुताबिक रोशनी पूर्वी निगम में स्थायी कर्मचारी हैं। मंगलवार सुबह वह शंकर नगर एक्सटेंशन की गली नंबर-छह में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान पास में रहने वाले सोनू नंदा ने एक थैला दिया और बोला कि इसमें दीवाली की मिठाई है। रोशनी ने थैले को अपने पास मिठाई समझकर रख लिया। घर पहुंचने पर थैला खोला तो नोटों की गड्डी देखकर वह सकते में आ गईं। उन्होंने तुरंत सफाई अधीक्षक जितेंद्र को इसकी जानकारी दी।
उधर, सोनू नंदा ने बताया कि उन्होंने मिठाई समझकर थैला रोशनी को दे दिया था। जब उनके बेटे ने थैले को खोजना शुरू किया तो उन्हें पता चला कि उसमें दस लाख रुपये थे। रोशनी का नंबर नहीं था तो वह भी परेशान हो गए। इस बीच पार्षद कार्यालय से उनके पास फोन आया। इसके बाद वह बेटे के साथ यहां पहुंच गए। अपनी रकम वापस पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सोनू नंदा ने कहा कि रोशनी ने साबित कर दिया है कि ईमानदारी आज भी लोगों में है। इससे उनका विश्वास और प्रबल हो गया है। वहीं रोशनी ने कहा कि भले ही मेरे परिवार में दिक्कत हो। लेकिन मुझे एक पल भी ऐसा नहीं लगा कि ये पैसे मैं रख लूं। मुझे ऐसा लगा कि शायद इस पैसे की ज्यादा जरूरत उन बुजुर्ग को है। इसलिए मैंने वापस करने का प्रण लिया।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More