साहित्य संसार

नई धारा साहित्य सम्मान : डॉ कमल किशोर गोयनका को उदय राज सिंह स्मृति सम्मान

तीन साहित्यकारों को मिला नई धारा रचना सम्मान

पटना : हिंदी के कथा सम्राट प्रेमचंद ने प्रगतिशील भारतीय जीवन मूल्यों की एक नई व्याख्या दी है l कथाकार प्रेमचंद की महानता भारतीय जीवन को नकारात्मकता में नहीं, बल्कि सकारात्मकता में देखने और समझने की रही है। वह कवि तुलसीदास की तरह भारतीय समाज को अमंगल से मंगल की ओर ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहे। निश्चित रूप से प्रगतीशील भारतीय जीवन मूल्यों की एक नई व्याख्या प्रेमचंद ने दी है,ये बातें लेखक डॉ कमल किशोर गोयनका द्वारा लिखित आलेख के द्वारा , डॉ भावना शेखर के वाचन में कही गई l 88 वर्षीय सुप्रसिद्ध समीक्षक डॉ कमल किशोर गोयनका को उदय राज सिंह स्मृति सम्मान से नवाजा गया , जो अपनी अस्वस्थता के कारण इस सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं थे l भारतीय नृत्य कला मंदिर के सभागार में प्रसिद्ध कथाकार महेश दर्पण,चर्चित व्यंग्यकार सुभाष चंदर और चर्चित कवि शहंशाह आलम को” नई धारा रचना सम्मान ” से विभूषित किया गया! समारोह की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कथा लेखिका उषा किरण खान रहीं। नई धारा पत्रिका के प्रधान संपादक प्रथमराज सिंह के हाथों सभी चयनित साहित्यकारों को सम्मान प्रदान किया गया l कार्यक्रम में कथाकार महेश दर्पण ने कहा कि हर कहानी एक झूठ से शुरू होती है और फिर समाज की हकीकत को बयां करते हुए सबको साथ लेकर चलती है। व्यंग्यकार सुभाष चंदर ने कहा कि कोई मोटा आदमी अपनी पेट पर प्लेट रखकर खाना खाए तो उससे हास्य उत्पन्न होता है लेकिन यदि वह व्यक्ति ठेकेदार या इंजीनियर हुआ और उसके बड़े पेट में बड़े-बड़े पुल और सरकारी इमारतें दिखाई दे, तो व्यंग्य लेखन प्रारंभ होता है। मौके पर कभी शहंशाह आलम ने शहनाई सम्राट बिस्मिल्लाह खान को समर्पित कई कविताओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ उषा किरण खान ने कहा कि नई धारा पत्रिका ने साहित्यकारों की कई पीढ़ियों को तैयार किया है। पूरे कार्यक्रम के सूत्रधार नई धारा पत्रिका के संपादक डॉ शिवनारायण रहे। वरिष्ठ कवयित्री रुबी भूषण ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में कई गणमान्य और नए पुराने साहित्यकार उपस्थित रहे। उपस्थित साहित्यकारों में वीणा अमृत, दिलीप कुमार, बिंदेदेश्वर प्रसाद गुप्ता, चंदन,डॉ अलका वर्मा, पंकज प्रियम,सिद्धेश्वर, मीना कुमारी परिहार, रश्मि गुप्ता, श्वेता, शमां कौसर आदि प्रमुख रहे। उदयोत्सव के दूसरे सत्र में मंजरी जरूहार की पुस्तक मैडम सर का विमोचन बिहार सरकार के मद्यनिषेध, उत्पाद और निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने किया। विमोचन के दौरान पटना विमेंस कॉलेज की सिस्टर लिसेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

7 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

7 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago