
Bharat varta desk: झारखंड के देवघर जिले के चित्रकूट पहाड़ पर हुए रोपवे हादसे की हाई लेवल जांच होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को यह आदेश जारी किया है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दो की मौत हादसे में हुई जबकि एक की मौत रेस्क्यू के दौरान हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टर से गिर जाने से तीसरी मौत हुई है।
बचाव कार्य में भारतीय सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस जुटी हुई है। हेलीकॉप्टर से लोगों को निकालकर सुरक्षित लाया जा रहा है। यह ऑपरेशन कल से चल रहा है। रात में बंद था मगर सुबह 5:00 बजे से फिर से शुरू किया गया है। करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। तीन- चार लोग और बचे हुए हैं। देवघर के सांसद निशिकांत दुबे हादसे के बाद से ही घटनास्थल पर कैंप लग रहे हैं और बचाव व राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उधर दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि वह लगातार घटना पर नजर रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी सांसद निशिकांत दुबे ने शुरू में ही दे दी थी जिसके बाद से सेना ने बचाव कार्य का मोर्चा संभाला।
हाई लेवल जांच में यह बात आएगी कि रोपवे के संचालन में बेहद लापरवाही बरती जा रही थी। अनाड़ी लोग ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोगों को ला देते थे। ट्रॉली और लोहे की रस्सियां भी जर्जर हो चुके थे।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More