बड़ी खबर

दूसरे राज्यों में जनता तो बिहार में एमएलए- एमएलसी को फ्री बिजली


Bharat varta desk: पंजाब- हरियाणा में जहां जनता को फ्री बिजली देने की बात हो रही है वहीं बिहार में मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में एमएलए और एमएलसी को फ्री बिजली देने का ऐलान किया गया है। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग के बाद अब सरकार ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग में 7595 पदों पर नियुक्ति का फैसला किया है। बैठक की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब विधायक, विधान पार्षद को हर महीने 2000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
दरअसल, बैठक में संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने बिहार विधानमंडल के सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन नियमावली 2006 के नियम 15 में संशोधन किया गया। इसके बाद यह हुआ कि विधायक और विधान पार्षद को हर महीने 2000 और साल में 30,000यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

4 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

6 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago