
रांची: पशुपालन घोटाला मामले में जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को बाहर आने के लिए अब इस महीने का इंतजार करना पड़ेगा. दिवाली और छठ में उन्हें जेल में ही रहना होगा. 6 नंबर को रांची हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई होने वाली थी लेकिन कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई की अगली तरीख 27 नवंबर तय की गई है. सीबीआई ने अदालत से सुनवाई की तारीख टालने का अनुरोध किया था जिसे कोर्ट ने मान लिया. लालू के वकीलों ने तारीख टालने का विरोध किया. अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि सीबीआई ने जानबूझकर सुनवाई की तारीख बढ़ाने की मांग की न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने 24 नवंबर तक सीबीआइ को प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये अवैध निकासी का मामला ( केस 38 ए , 96) है जिसमें लालू प्रसाद को सात साल की सजा हुई थी जिसमें वे लगभग आधी सजा काट चुके हैं. देवघर और चाईबासा मामले में उन्हें पहले जमानत मिल चुकी है. किस केस में जमानत मिलने के साथ उनके बाहर आने का रास्ता प्रशस्त हो जाएगा. फिलहाल लालू प्रसाद रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के कैदी हैं. मगर इलाज के नाम पर पिछले दो साल से रिम्स ( राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) रांची में भर्ती है. इधर कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो माह से उन्हें रिम्स के निदेशक के खाली बंगले में रखा गया है.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More