बड़ी खबर

दीपावली और छठ के बाद ही बाहर निकलेंगे लालू , अब जमानत पर सुनवाई 27 को

रांची: पशुपालन घोटाला मामले में जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को बाहर आने के लिए अब इस महीने का इंतजार करना पड़ेगा. दिवाली और छठ में उन्हें जेल में ही रहना होगा. 6 नंबर को रांची हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई होने वाली थी लेकिन कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई की अगली तरीख 27 नवंबर तय की गई है. सीबीआई ने अदालत से सुनवाई की तारीख टालने का अनुरोध किया था जिसे कोर्ट ने मान लिया. लालू के वकीलों ने तारीख टालने का विरोध किया. अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि सीबीआई ने जानबूझकर सुनवाई की तारीख बढ़ाने की मांग की न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने 24 नवंबर तक सीबीआइ को प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये अवैध निकासी का मामला ( केस 38 ए , 96) है जिसमें लालू प्रसाद को सात साल की सजा हुई थी जिसमें वे लगभग आधी सजा काट चुके हैं. देवघर और चाईबासा मामले में उन्‍हें पहले जमानत मिल चुकी है. किस केस में जमानत मिलने के साथ उनके बाहर आने का रास्ता प्रशस्त हो जाएगा. फिलहाल लालू प्रसाद रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के कैदी हैं. मगर इलाज के नाम पर पिछले दो साल से रिम्‍स ( राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्‍थान) रांची में भर्ती है. इधर कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो माह से उन्हें रिम्‍स के निदेशक के खाली बंगले में रखा गया है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

19 hours ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

19 hours ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

1 week ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

1 week ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago