
पटना संवाददाता: सुबे के वर्तमान मुख्य सचिव दीपक कुमार रिटायर होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव का जिम्मा संभालेंगे. सरकार तीसरी बार एक्सटेंशन देना चाहती थी मगर केंद्र से मंजूरी नहीं मिली. इसके बाद उन्हें 1 मार्च से लेकर अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त कर दिया गया है. 1984 बैच के आईएएस अफसर दीपक कुमार आज यानी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. मुख्यमंत्री ने अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी को प्रधान सचिव नियुक्त किया है. वर्तमान में चंचल कुमार उनके प्रधान सचिव हैं. इसके अलावा और कई आईएएस अधिकारियों को नया जिम्मा दिया गया है.
किसको कौन सा जिम्मा- चैतन्य प्रसाद गृह विभाग के प्रधान सचिव, उत्पाद मद्य निषेध का भी चार्ज- प्रेम सिंह मीणा बने वित्त सचिव- दिवेश सेहरा बने scst कल्याण सचिव- ऊर्जा सचिव संजीव हंस को जल संसाधन का चार्ज- रवि मनुभाई परमार बने लघु जल संसाधन के प्रधान सचिव, कला संस्कृति का भी चार्ज- संतोष कुमार मल्ल बने सूचना प्रौद्योगिकी सचिव, पर्यटन का भी चार्ज.
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More