
कोलकाता भारत वार्ता संवाददाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वहां के लोग प्यार से दीदी कहते हैं. दीदी बंगाल के आवाम में लोकप्रिय हैं तभी तो केंद्र सरकार की सारी ताकत झोंक देने के बाद भी भारी बहुमत से जीत कर तीसरी बार सरकार में आई हैं. लेकिन पिछले दिनों यह बात भी देखी जा रही है कि ममता अपने विधायकों में भी काफी लोकप्रिय हैं. पिछले दिनों भाजपा की महिला विधायकों ने जिस तरह से टीएमसीी मेंलौटने के लिए ममता बनर्जी से गुहार लगाई है वह पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.
मालदा के हबीबपुर विधानसभा क्षेत्र की सरला मुर्मु भाजपा से जीती है. उन्हें विधानसभा चुनाव के समय ममता टीएमसी का उम्मीदवार बनाना चाहती थी मगर उन्होंने ममता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. अब उन्होंने टीएमसी में वापस लौटने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी से से कहा है कि दीदी मुझे माफ कर दीजिए. बीजेपी में शामिल होना उनकी गलती थी . आप मुझे अपने पास बुला लीजिए, मुझे अपना लीजिए.
विधायक सोनाली गुहा ने कहा दीदी मैं आपके बिना जिंदा नहीं रह सकती
कुछ दिन पहले भाजपा की एक विधायक सोनाली गुहा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गुहार लगाते हुए कहा था कि दीदी मुझे अपना छांव दीजिए. मैं आपके बिना नहीं रह सकती हूं जैसे कि मछली पानी के बिना नहीं रह सकती है. सोनाली ममता बनर्जी की काफी करीबी रही हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें टीएमसी से टिकट नहीं मिला तो वे रोने लगी थी. बाद में भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया और वे जीत गई मगर अब वे भाजपा में नहीं रहना चाहती हैं. उन्होंने ममता बनर्जी से कहा है कि मैं आपके पास आना चाहती हूं.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More