बड़ी खबर

दिवाली के बाद देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना ने खतरनाक रूप लिया

नई दिल्ली संवाददाता: देश में दिवाली के बाद कोरोना संकट एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देख कुछ राज्यों ने पाबंदी लगाना शुरू कर दी है. गुजरात के अहमदाबाद और मध्य प्रदेश के पांच शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है. वहीं कुछ राज्यों में स्कूल और बाजार बंद करने का फैसला लिया गया है.

अहमदाबाद में 57 घंटे का कर्फ्यू
गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में दिवाली के दौरान और बाद में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ, गुजरात सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है.
हालांकि गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए राज्य में ताजा लॉकडाउन से इनकार कर दिया. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि उनकी सरकार राज्यव्यापी लॉकडाउन पर विचार नहीं कर रही है.

मध्य प्रदेश के पांच जिलों में रात से कर्फ्यू
मध्य प्रदेश के पांच जिलों में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रात्रि का कर्फ्यू लागू करने का सरकार ने फैसला लिया है. यह रात्रिकालीन कर्फ्यू शनिवार की रात से लागू होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कोराना की स्थिति की समीक्षा की थी.

चौहान ने बताया कि राज्य के पांच जिलों भोपाल, इंदौर, विदिशा, रतलाम और ग्वालियर में शनिवार को रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगेगा. रात के समय कर्फ्यू लागू होने के बावजूद भारवाहक वाहनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा. साथ ही औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले कर्मचारी निर्बाध रुप से आ जा सकेंगे. राज्य में स्कूल व कॉलेज बंद रखे जाएंगे. नवमीं से 12वीं तक के छात्र मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूल जा सकेंगे.

हरियाणा और मुंबई में स्कूल बंद
हरियाणा सरकार ने पिछले महीने स्कूलों को खोलने का फैसला किया था. लेकिन हरियाणा के कई स्कूलों में कोरोना का विस्फोट देखने के बाद राज्य सरकार ने 30 नवंबर तक के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. यह फैसला राज्य सरकार ने स्कूलों में बढ़ते कोरोना वायरस के केस को लेकर लिया है. शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं. हरियाणा के स्कूलों में छात्रों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें 300 से ज्यादा छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे. नौवमीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए 2 नवंबर को स्कूलों को फिर से खोल दिया गया था.

वहीं कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब 31 दिसंबर स्कूल बंद रहेंगे. इसको लेकर बीएमसी ने आदेश जारी कर दिए हैं.

राजस्थान में धारा 144 लागू
राजस्थान की राज्य सरकार ने सूबे के सभी जिलाधिकारियों को 21 नवंबर से धारा-144 लगाने की सलाह दी है. गृह विभाग के ग्रुप-9 ने सभी जिलाधिकारियों को परामर्श जारी कर दिया है. सूबे में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. राजस्थान में सर्दियां बढ़ने के साथ ही नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. प्रदेश में पहली बार 19 नवंबर को एक ही दिन में ढाई हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. इसके साथ ही 15 जिलों में कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई. इसी बीच राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सख्ती दिखानी शुरू कर दी है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

1 day ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

1 day ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

2 days ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

2 days ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

3 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

4 days ago