
Bharat varta desk:
विश्व हिंदी परिषद और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के मौके पर दिल्ली में राष्ट्रीय संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें हिंदी के व्यापक प्रचार प्रसार पर देशभर के विद्वान मंथन करेंगे। राष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ-साथ एक भव्य कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया है जिसमें देश भर के नामचीन कवि और लेखक भाग लेंगे। यह आयोजन हौज खास स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के सभागार में किया गया है जो ग्रीन पार्क मेट्रो गेट नंबर 2 के पास है।
इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भगवंत कुब्बा, राज्यमंत्री रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जागड़ा शामिल होंगे जबकि यूपी सिंह, सचिव वस्त्र मंत्रालय, संत मनु, महानिदेशक राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान और विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ विपिन पतंजलि विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विश्व हिंदू परिषद की संयोजिका अरुणिमा सिन्हा ने बताया कि बिहार के रहने वाले डॉ विपिन पतंजलि के नेतृत्व में हर साल हिंदी दिवस के मौके पर दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है जिसका उद्देश्य राष्ट्रभाषा का व्यापक प्रचार-प्रसार है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More