बड़ी खबर

दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से CBI की पूछताछ शुरू

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : जमीन के बदले नौकरी मामले में मंगलवार को सीबीआई की एक टीम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पूछताछ करने पहुंची है। लालू सिंगापुर में किडनी का इलाज कराने के बाद बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रह रहे हैं। सीबीआई की टीम यहीं उनसे पूछताछ करने पहुंची है।

इससे पहले पटना में राबड़ी देवी के घर सीबीआई पहुंची थी, जहां उनसे पूछताछ की गई थी। राबड़ी देवी से पूछताछ कई सवाल पूछे गए थे। इस केस में सीबीआई पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
इस केस में लालू यादव, मीसा और राबड़ी देवी आरोपी है। 15 मार्च को तीनों की दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है। इससे पहले सीबीआई ये पूछताछ कर रही है।

ये हैं आरोप

आपको बता दें कि यह मामला यूपीए सरकार के समय का है, जब वर्ष 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। उन पर आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्रुप-डी के पदों पर नियुक्तियां की और उसके बदले नौकरी पाने वालों की तरफ से उनके परिवार के सदस्यों के नाम जमीन की गई। ग्रुप डी के पदों पर नियुक्ति पाने वालों ने एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कम्पनी को भी जमीन ट्रांसफर की थी, जो कंपनी बाद में लालू परिवार के सदस्यों के कब्जे में आ गई।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago