
Bharat Varta Desk : कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी अब लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान गैर-जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकलने पर रोक होगी। इसके अलावा निजी दफ्तरों में अधिकतम 50 फीसदी कर्मचारियों की ही उपस्थिति रहेगी।
दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया है कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा। साथ ही दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है। हालांकि, सिर्फ जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को इससे छूट दी जा सकती है। वहीं प्राइवेट ऑफिसों में भी 50% कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा।
बता दें कि आज डीडीएमए की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वह आइसोलेट हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, रेवेन्यू मिनिस्टर कैलाश गहलोत, मुख्य सचिव विजय देव और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More