बड़ी खबर

दिल्ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी तो झारखंड में आर्म्स एक्ट और भ्रष्टाचार का मुकदमा संभव !

Bharat varta desk:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज प्रवर्तन निदेशालय गिरफ्तारी कर सकती है। आम आदमी पार्टी ने यह दावा खुद किया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका पर कार्यकर्ता आप दफ्तर पहुंचने लगे हैं। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

याद रहे कि शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) दिल्ली के सीएम केजरीवाल को तीन समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब तक केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। वहीं, गुरुवार की सुबह आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की।

पोस्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बुधवार की रात में लिखा कि उन्हें खबर मिली है कि गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल के घर छापा मारने वाला है। गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं, सीएम केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है।

उधर, झारखंड में कल हुई ईडी की छापेमारी के बाद यह संभावना है कि भ्रष्टाचार और आर्म्स एक्ट का नया मुकदमा दर्ज किया जाए क्योंकि साहिबगंज डीसी के आवास पर 9 एमएम पिस्टल की 12 गोलियां मिलीं हैं और लिफाफे में लिपटा आठ लाख रुपये सरकारी फाइल से बरामद हुए हैं। इनके बारे में उपयुक्त रामनिवास यादव ईडी को कुछ बात नहीं पाए हैं। उधर रांची में मुख्यमंत्री के करीबी विनोद सिंह के घर से 25 लख रुपए नगद बरामद हुए हैं।। कल 12 ठिकानों पर कल छापेमारी हुई थी जिसमें मुख्यमंत्री की प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव के घरों को भी खंगाला गया है। साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव के कैंप कार्यालय में नोट नोट, पिस्तौल की गोलियां समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं जिससे 1000 करोड़ के घोटाले में संलिप्त लोगों से उनकी नजदीकियां पुष्ट हो रही हैं। उधर, झारखंड के मुख्यमंत्री ने ईडी के सातवें समन को भी यह कहकर नकार दिया है कि पहले उन्हें यह स्पष्ट किया जाए कि वे जांच में सहयोग करने के लिए बुलाई जा रहे हैं या फिर आरोपी के रूप में। उन्होंने यह भी जवाब दे दिया है कि उनके खिलाफ हो रही जांच अवैध है।इसके बाद से लोग ईडी के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

6 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

21 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago